{"_id":"6560f6398b0879ab5203d9fb","slug":"childrens-food-will-be-cooked-in-borrowed-utensils-hardoi-news-c-213-1-hra1001-6986-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: उधारी के बर्तन में पकेगा नौनिहालों का भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: उधारी के बर्तन में पकेगा नौनिहालों का भोजन
विज्ञापन
हरदोई। 3,930 आंगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहालों के लिए उधार के बर्तनों में भोजन पकाया जाएगा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों को न तो भोजन परोसने के लिए और न ही पकाने के लिए बर्तन उपलब्ध कराए गए हैं। ऐसे में 200 मीटर की परिधि में आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए परिषदीय विद्यालयों के बर्तनों में भोजन पकाया जाएगा।
शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक बार फिर से हॉटकुक्ड योजना शुरू करा दी है। शुक्रवार को योजना का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री ने अयोध्या से किया है। योजना की शुरुआत शुक्रवार से हो गई लेकिन अभी तक संसाधन के नाम पर कोई सामग्री नहीं प्राप्त कराई गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों को गरमागरम भोजन पाने के लिए घर से ही बर्तन लाने होंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हॉटकुक्ड योजना के संचालन के आदेश पर अमल तो करा दिया है लेकिन अभी तक बर्तन प्राप्त नहीं हुए हैं। बजट भी आवंटित होना बाकी है। ऐसे में परिषदीय विद्यालयों के बर्तनों में ही वहीं के रसोइया भोजन पकाएंगे।
विज्ञापन
प्रतिदिन प्रति बच्चा 75 ग्राम राशन होगा आवंटित
डीपीओ ने बताया कि बच्चों को परिषदीय विद्यालयों के एमडीएम के मेन्यू के अनुसार ही भोजन दिया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों के लिए प्रति बच्चा प्रतिदिन 75 ग्राम के हिसाब से आटा या चावल उपयोग में लाया जाएगा।