फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Children watching elders

बच्चों को थिरकते देख बड़ों ने भी कुर्सियां छोड़ी

Sun, 21 Dec 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 21 Dec 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
Children watching elders

न्यू सन बीम पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में देर शाम बच्चों को थिरकते देख दर्शक दीर्घा में बैठे बड़े भी अपने को नहीं रोक सके और उनका उत्साहवर्धन करते हुए खुद भी थिरकने को विवश हो गए। बच्चों ने भी फिल्मी गीतों से लेकर देश भक्ति के गीतों पर भी मंचन कर देखने वालों की खूब तालियां बटोरी।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि के  रूप में पहुंचे एसएसपी गोविंद अग्रवाल ने बच्चों की मोहक प्रस्तुतियों को देखकर स्कूल के प्रबंधक अतुल मिश्र एवं प्रधानाचार्या ममता मिश्र का मनोबल बढ़ाया। कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के अंदर की छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए एक प्लेटफार्म मिलता है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन महामंत्री रामदेव शुक्ल ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की और स्कूल के प्रबंध तंत्र के साथ टीचरों को बधाई दी। वरिष्ठ वकील रामदेव अग्निहोत्री ने बच्चों की सराहना की। संचालन अपूर्वा सिंह ने किया। बच्चों ने फिल्मी गीतों की धुन पर थिरक कर अपने हुनर का जादू चलाया। हास्य, देश भक्ति, नृत्य, भांगड़ा, नाटकों आदि पेश कर बच्चों ने समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों में विश्वजीत, अथर्व चंदेल, देवर्षि, रेनू, अस्मित, अर्दित, अविका, अलौकिक, आईना, तेजस, अदिति, रामलखन, जयता, आयुष्मान, समृद्धि ने कई मोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन पर टीचरों व अभिभावकों ने तालियां बजाईं। इस मौके पर मोना, खुशबू, बबिता, नेहा, प्रियंका, शिखा, ऋतु, स्वाती, पल्लवी, पियुषा, प्रीती, अल्पना, कल्पना, रिचा, संतोष मिश्रा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed