फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Children staged Ravana slaying leela

Hardoi News: बच्चों ने किया रावण वध लीला का मंचन

Sun, 22 Oct 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 22 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Children staged Ravana slaying leela
हरदोई/पिहानी। शहर और पिहानी के विद्यालय में बच्चों ने रामलीला व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी। अभिभावक व विद्यालय के बच्चों ने उनका तालियों से हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

शहर के महर्षि विद्या मंदिर हायर सेकेंड्री स्कूल में बच्चों ने शनिवार को दशहरा महोत्सव मनाया। जिसमें प्राथमिक स्तर के बच्चों ने मेरे घर राम आए हैं... गीत पर नृत्य किया। इसमें प्राची, अक्षरा, मनोगना, गौरी, शाताक्षी, प्रतिभा,कशिश, अराध्या ने भाग लिया। आकर्षक परिधान प्रतियोगिता में आस्था, अभिराम, मिट्ठी, प्राची, वैष्णवी,दीपक ने प्रतिभाग किया। जूनियर के बच्चों ने रामलीला का मंचन किया।
विज्ञापन

जिसमें सार्थक मिश्र,भाव्या गुप्ता,श्वास्तिक सिंह, नैतिक मिश्र, आजाद सिंह,अभय सिंह, आर्यन पाल,आर्यन सिंह, अनंत पंत ने विभिन्न भूमिकाएं निभाई। प्रधानाचार्य चक्रेश त्रिपाठी, सहायक निदेशक आलोक कुमार श्रीवास्तव सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहानी। कस्बा के पिहानी पब्लिक स्कूल में विजयदशमी मनाया गया। बच्चों ने डांडिया नृत्य और रावण वध की लीला का मंचन किया। मयंक ने हिंदी और सजल ने अंग्रेजी में विजयदशमी के महत्व पर प्रकाश डाला। डांडिया नृत्य में अंशिका, मानवी, दर्शना, वेदिका, वान्या, राव्या, करना, जसप्रीत, अलफिशा, मीरा, अदिति, काव्या, अभय, मिहिर, प्रज्ञा, लक्ष्य, आस्था, आराध्या, अंशिका और रजीना ने भाग लिया। रावण वध की लीला में लव, जेनिथ, आराध्या,अयांश ने विभिन्न भूमिका निभाई। प्रबंधक अवधेश रस्तोगी एवं प्रधानाचार्य अनिल कुमार मौजूद रहे। संचालन हमजा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed