फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   child care not tell about in hardoi

बेटियों के बयान पर चाइल्ड केयर टीम ने पिता को किया तलब

Mon, 31 Aug 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
child care not tell about in hardoi
हरदोई में युवक ने साली पर बेटियों का अपहरण करने का आरोप लगाया था। इससे आहत उसकी पुत्रियां सोमवार को एएसपी पश्चिमी के पास गईं। किशोरियों ने पिता द्वारा मौसी पर लगाए आरोप को गलत बताया। एसपी के निर्देश पर पिहानी पुलिस ने दोनों किशोरियों का बयान दर्ज करा चाइल्ड केयर टीम के सुपुर्द कर दिया। चाइल्ड केयर टीम ने पिता को तलब किया है।
विज्ञापन

एएसपी पश्चिमी कपिल देव ने बताया कि बूढ़ागांव निवासी युवक ने अदालत में प्रार्थना दिया था। जिसमेें फरीदाबाद में रहने वाली साली पर बेटियों का अपहरण करने का आरोप लगाया था। सोमवार को शिकायतकर्ता की दोनों बेटियों ने पिता द्वारा लगाए आरोप को गलत बताया।
विज्ञापन

किशोरियों ने बताया कि वह पिता के साथ रहना नहीं चाहती हैं। वह दोनों मर्जी से जुलाई में मौसी के पास रहने चली गईं थीं। एएसपी ने घटना का संज्ञान लेकर पिहानी पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। जिस पर पिहानी पुलिस ने दोनों किशोरियों को बुलाकर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर बयान दर्ज कराए। चाइल्ड केयर प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि मंगलवार को किशोरियों के पिता को तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed