फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chief Minister's Jan Arogya Mela is being organized without a doctor for six months

Hardoi News: छह माह से बिना चिकित्सक आयोजित हो रहा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला

Sun, 08 Sep 2024 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Jan Arogya Mela is being organized without a doctor for six months
हरदोई। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन अब कागजों में ही सिमट कर रह गया है।
विज्ञापन

नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होने वाले जन आरोग्य मेलों में मरीज तो नजर नहीं आते, लेकिन ओपीडी रजिस्टर में मरीजों की लंबी सूची दर्ज हो जाती है। खास बात यह है कि पिछले छह माह से बिना चिकित्सक के ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन शहर के चंदीपुरवा नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा है।
हर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को शहर के चंदीपुरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मेले का आयोजन किए जाने का दावा किया गया। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिन में 11 बजे पहुंची, लेकिन यहां एक भी मरीज नहीं मिला।
विज्ञापन

यह बात और है कि रजिस्टर में 39 मरीजों के नाम और उम्र दर्ज मिले, हालांकि यहां तैनात फार्मासिस्ट ने 16 मरीजों के आने की बात कही थी, लेकिन रजिस्टर में 39 नाम दर्ज होने के बारे में पूछने पर कहने लगे कि सही आंकड़ा पता नहीं रहता। पीएचसी में डॉक्टर के मौजूद न होने के बारे में पूछने पर पता चला कि यहां पिछले छह माह से चिकित्सक की तैनाती ही नहीं है। छह माह पहले तक यहां एक महिला चिकित्सक तैनात थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों की जांचों के बारे में पूछने पर फार्मासिस्ट नितिन पाल ने बताया कि लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं है। इसके कारण मरीजों की जांचें नहीं हो पातीं। शुगर और बीपी की जांच की सुविधा होने की बात उन्होंने कही। उनसे शुगर की जांच करने का आग्रह किया गया तो तत्काल ग्लूकोमीटर निकलवाया, लेकिन यह चला ही नहीं। काफी ठोंक पीट के बाद पता चला कि इसके सेल डाउन हो चुके हैं।




चिकित्सक की तैनाती के लिए विज्ञापन निकाल दिया गया है। जल्द ही चिकित्सक की तैनाती कर दी जाएगी। लैब टेक्नीशियन तैनात न होने की जानकारी नहीं थी। अब पता चला है तो तैनाती कर दी जाएगी। अगर ग्लूकोमीटर खराब था तो फार्मासिस्ट को डिमांड भेजनी चाहिए थी। सोमवार को नया ग्लूकोमीटर भी पीएचसी भेज दिया जाएगा। -डॉ. रोहताश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed