{"_id":"67fbf743f2d34d4e18027dfe","slug":"chief-minister-sir-the-area-needs-education-and-health-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-129688-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मुख्यमंत्री साहब शिक्षा और स्वास्थ्य की है क्षेत्र को दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मुख्यमंत्री साहब शिक्षा और स्वास्थ्य की है क्षेत्र को दरकार
विज्ञापन
मल्लावां। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 15 अप्रैल को आगमन के लिए जहां सभी व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। वहीं, क्षेत्र के लोगों को कई सौगात मिलने की भी आस लगी है। लोगों को आस है कि मुख्यमंत्री क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाओं के साथ ही शिक्षा के संसाधनों पर ध्यान देंगे। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री साहब, शिक्षा और स्वास्थ्य की क्षेत्र में दरकार है।
मल्लावां कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आजादी के बाद से अब तक अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की मशीन नहीं है। सीएचसी पर करीब 300 गांवों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आश्रित हैं। सीएचसी पर प्रतिदिन नए-पुराने मरीज 300-400 के करीब आते है। इनमें औसतन करीब 20 से 30 गंभीर बीमारी के रोगियों को अल्ट्रासाउंड और एक्सरे के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। इसकी दूरी करीब 50 किमी. है। निजी पैथोलॉजी एक्सरे के ढाई सौ से तीन सौ रुपये और अल्ट्रासाउंड के लिए 5 से 6 सौ रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
सीएचसी पर महिला चिकित्सक की तैनाती भी लंबे समय से नहीं है। आठ चिकित्सकों के स्थान पर सिर्फ तीन चिकित्सक तैनात हैं। वहीं, कटरी क्षेत्र के राघौपुर में राजकीय इंटर काॅलेज नहीं बन सका है। इस गांव में इंटर काॅलेज बनने से करीब एक सैकड़ा गांव के बच्चों को लाभ होगा। बिलग्राम के नूरपुर हथौड़ा, मल्लावां के मांझगांव में स्टेडियम की आस भी युवाओं की अधूरी है। बिलग्राम से हरदोई जाने वाली सड़क का करीब आठ किलोमीटर का हिस्सा जर्जर है। इस सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। इसकी वजह से मल्लावां और माधौगंज से आने-जाने वाले वाहन बाया बघौली होकर गुजरते हैं।