फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chief Education Secretary and Director General should take action on school education: Amitabh Thakur

मुख्य शिक्षा सचिव व महानिदेशक स्कूल शिक्षा पर हो कार्रवाई : अमिताभ ठाकुर

Wed, 21 Aug 2024 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Chief Education Secretary and Director General should take action on school education: Amitabh Thakur
हरदोई। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि 69 हजार भर्ती प्रक्रिया में दोषी तत्कालीन मुख्य सचिव, महानिदेशक स्कूल शिक्षा के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके अलावा हिंडनबर्ग के खुलासे में दोषी अधिकारियाें पर भी कार्रवाई हो।
विज्ञापन

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बुधवार को पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उसके बाद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद से मिलकर बीएसए हरदोई के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच करने को ज्ञापन सौंपा। कहा कि अगर बीएसए के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वह न्यायालय में वाद दायर करेंगे। 69 हजार शिक्षकों की भर्ती की सूची में जो भी गड़बड़ी हुई है, उसके लिए तत्कालीन मुख्य सचिव और महानिदेशक स्कूल शिक्षा दोषी है। ऐसे अधिकारियों को निलंबित कर कार्रवाई की जाए। जो शिक्षक कार्य कर रहे हैं, उनको अहित न हो । इसका ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने हिंडनबर्ग के खुलासे के विषय में कहा कि उसमें सेबी के डायरेक्टर पर सवाल उठाए गए है। सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करें। जिलाधिकारी से उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी के संबंध में दिए गए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष विमलेश शर्मा, भगत बाबा तेजगिरी, राधा कृष्ण शर्मा, पंकज सत्यार्थी, शमसुद्दीन, दिनेश सिंह, धर्मवीर, राम लखन गौतम, अनुज कुमार सिंह, अंकित गुप्ता, अशोक, कलीमुल्ला, राम प्रसाद मान सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed