{"_id":"64de64c4983c1f6c530efc06","slug":"cheers-to-har-har-mahadev-engaged-in-kanwar-yatra-hardoi-news-c-213-1-hra1002-2254-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कांवड़ यात्रा में लगे हर-हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कांवड़ यात्रा में लगे हर-हर महादेव के जयकारे
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर में कांवड़ यात्रा गुरुवार को उत्साह और उल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ा। यात्रा में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
पांचाल घाट से गंगाजल लेकर शिवभक्त गुरुवार को पाली रोड के खेड़ा तिराहा पहुंचे। जहां पर उन पर पुष्पवर्षा की गई। इसके बाद विभिन्न देवी-देवताओं की दर्शनीय झांकियों के साथ 125 बड़े वाहन, ट्रैक्टर व मेटाडोर व छोटी गाड़ियों से बम-बम भोले का जयकारे के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। विश्व हिंदू परिषद के अशोक गुप्ता जलपान कराया।
कांवड़ा यात्रा में शामिल शिवभक्तों के लिए रास्ते में जगह-जगह शर्बत स्वल्पाहार व भंडारे की व्यवस्था की गई थी। नगर पालिका के ईओ रामरतन अम्बेश ने सभासदों के साथ शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की और फलों का वितरण किया। किन्नर बिजली ने हरियाली बाजार के पास शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया। खेड़ा तिराहे से शुरू हुई शोभायात्रा गिगियानी, चौक, घंटाघर, बड़ी बाजार, नगर पालिका, सराय दरवाजा, अल्हापुर, उधरनपुर होती हुई छोटी काशी गोला के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री के पुत्र आदि तिवारी, रमाकांत मौर्य, धर्मवीर यादव, कुलदीप मौर्य, पिंटू राठौर, विनोद राठौर, दीप कमल राठौर, मौजूद रहे। एसडीएम पूनम भास्कर, सीओ हेमंत उपाध्याय के अलावा कोतवाल दिलेश सिंह, मझिला एसओ सुब्रत त्रिपाठी, पचदेवरा व पाली पुलिस कर्मी कांवड़ यात्रा पर नजर बनाए रहे।