फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Checks to prevent unqualified copy centers

अनर्ह केंद्रों पर नकल रोकने की कवायद शुरू

Sat, 17 Jan 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 17 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Checks to prevent unqualified copy centers

बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन करानेे को लेकर डीएम रमेश

विज्ञापन
मिश्रा का कड़ा रुख बरकरार है। उन्होंने अनर्ह केंद्रों पर अंतर्जनपदीय कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लगाने के संबंध में मंडलायुक्त को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है यदि मंडलायुक्त की अनुमति मिली तो अबकी इन केंद्रों पर परीक्षा का नजारा ही बदला बदला सा नजर आएगा।

बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने को अबकी प्रशासन ने पहले से ही शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। परीक्षा केंद्रों की सूची पर हाईकोर्ट के आदेश पर बनाए गए कुछ अनर्ह परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी की तैयारी की जा रही है। पहले इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कहीं जा रही थी।

पर उसमें आ रही तकनीकी दिक्कतों के चलते अब इन केंद्रों पर अंतर्जनपदीय कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने के संबंध में डीएम ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। डीएम ने बताया कि अनुमति मिली तो बाहरी जनपदों से आने वाले कक्ष निरीक्षकोें की ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।

कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर अनर्ह केंद्रोें को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इस कारण हाईकोर्ट से भी इस संबंध में अनुमति लेनी पड़ सकती है। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले वर्षाें में काफी बदलने की भी कुछ शिकायतें आ रही है।

इस बार इस पर भी अंकुश लगाने के लिए तहसील मुख्यालयों पर उत्तर पुस्तिकाएं रखवाने की व्यवस्था करने का प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए निगरानी के भी इंतजाम किए जाएंगे। कहा कि इस बार किसी भी हालत में केंद्रों पर नकल नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed