फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cheated of Rs 2.5 lakh on the pretext of extracting two kilos of gold from the ground

Hardoi News: जमीन से दो किलो सोना निकालवाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठगे

Mon, 03 Feb 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 03 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 2.5 lakh on the pretext of extracting two kilos of gold from the ground
- पचदेवरा के गजहा निवासी कथित तांत्रिक अनमोल पर रिपोर्ट -
विज्ञापन

- रुपये वापस मांगने पर महिला के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। तंत्र विद्या के जरिए मकान की जमीन से सोना निकलवाने के नाम पर कथित तांत्रिक ने महिला से ढाई लाख रुपये ठग लिए। ढाई लाख रुपये के बदले दो किलो सोना निकालने का दावा तांत्रिक ने किया था।
ऐसा न होने पर महिला ने रुपये वापस मांगे तो उसके साथ अभद्रता की। साथ ही उसके अश्लील वीडियो बनाकर वाट्सअप पर भेज दिए। पुलिस ने कथित तांत्रिक के खिलाफ धोखाधड़़ी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि पचदेवरा थाना क्षेत्र के गजहा निवासी अनमोल उसका रिश्तेदार है। अनमोल खुद को तांत्रिक बताता है। अनमोल ने उसके घर की जमीन से सोना निकालकर देने के लिए तंत्र विद्या करने को ढाई लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई लाख रुपये के बदले दो किलो सोना जमीन से निकालने का दावा उसने किया था। 16 दिसंबर 2024 को उसके घर आकर एक गड्ढा खेादा और एक लाख रुपये ले लिए। इसके बाद फिर से उसने डेढ़ लाख रुपये लिए। जब महिला को ठगी का एहसास हुआ तो रुपये वापस मांगे।

इस पर अनमोल ने उसके अश्लील वीडियो जो पूजा करते समय बनाए गए थे को वायरल करने की धमकी देकर उसके ही वाट्सअप पर भेज दिए। पूरे मामले की शिकायत महिला ने एसपी नीरज कुमार जादौन से की थी। शिकायत के आधार पर सांडी थाने में अनमोल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed