फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chaupal in schools, parents will reach with smart phone

स्कूलों में चौपाल, स्मार्ट फोन लेकर पहुंचेंगे अभिभावक

Mon, 25 Jan 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Chaupal in schools, parents will reach with smart phone
कोरोना काल में जिले के एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बातों का समर्थन करत? - फोटो : HARDOI
हरदोई। गणतंत्र दिवस पर इस बार परिषदीय स्कूलों में शपथ ग्रहण के साथ अभिभावक चौपाल का भी आयोजन किया जाएगा। नौनिहालों के अभिभावकों से स्मार्ट फोन लेकर स्कूल पहुंचने की अपील की गई है। शासन के निर्देश के बाद जनपद के परिषदीय शिक्षकों ने अभिभावकों से संपर्क साध उनको स्कूल बुलाने की जोर आजमाइश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना काल के चलते इस बार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। झंडारोहण के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। शिक्षकों के साथ अभिभावकों को इस बार स्कूल जाना होगा। इस बार गणतंत्र दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह व अभिभावक चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि अभिभावक चौपाल में अभिभावकों को स्मार्ट फोन लेकर पहुंचने की अपील की गई है। इसके पीछे की मंशा यह है कि मिशन प्रेरणा के तहत अब तक जो अभिभावक व्हाट्सएप ग्रुपों से नहीं जुड़े हैं उनको स्कूलों में ही शिक्षकों के द्वारा जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि यह प्रयास है कि मिशन प्रेरणा के तहत बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण सामग्री प्रदान करवाए जाने का जो उद्देश्य है वह पूर्ण हो सके। जो अभिभावक अभी तक अपने बच्चों के पठन-पाठन के लिए स्कूलों के व्हाट्स एप ग्रुपों से नहीं जोड़े गए हैं, यदि वे स्मार्ट फोन के साथ स्कूल आ जाते हैं तो उनको ग्रुप में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed