{"_id":"5ed143e68ebc3e902f36d9e3","slug":"chat-ke-raste-ghuse-chor-le-gye-maal-hardoi-news-knp5627091157","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के रास्ते घुसे चोर, नगदी व जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत के रास्ते घुसे चोर, नगदी व जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरसा। छत पर चढ़े चोर जीने के रास्ते घर में घुुसे और घर में रखी नगदी व जेवर लेकर फरार हो गए। घटना का पता चलने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
सुरसा थाना क्षेत्र के खुटेहना निवासी विजयपाल यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह शिक्षा विभाग में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। गुरुवार की रात वह ड्यूटी करने हरदोई गया था। रात में घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। देर रात छत पर चढ़े चोर जीने के रास्ते घर के नीचे हिस्से में पहुंच गए। चोरों ने कमरों में रखे बक्से व अलमारियों को ताले तोड़कर उनमें रखी लगभग 1 लाख 8 हजार रुपये, जेवर व कपड़े आदि चुरा ले गए। बताया कि सुबह जब परिजन नीचे आए तो कमरों में रखा सामान बिखरा व बक्से एवं अलमारी खुली मिली। विजय पाल ने बताया कि उसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल भी की। एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सआदत नगर मेें दो दुकान में चोरी
पिहानी। लखीमपुर खीरी मैगलगंज निवासी मोहन की सआदत नगर गांव में सर्राफा की दुकान है। गुरुवार की रात चोरों ने दुकान के पिछले में नकब काट दी। नकब काटने के बाद चोर दुकान की गोलक में रखी दो हजार की नगदी चुरा ले गए। इसके बाद पास ही स्थित सआदत नगर गांव निवासी मुकेश की दुकान का शटर तोड़ दिया। चोर दुकान में रखी दो हजार की नगदी समेत किराने का सामान चुरा ले गए। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।