{"_id":"68ebe52fa7aa4919fe001888","slug":"chargesheet-filed-two-years-ago-after-taking-statement-of-deceased-person-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-138778-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो साल पहले मृत शख्स के बयान लेकर दाखिल कर दी चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो साल पहले मृत शख्स के बयान लेकर दाखिल कर दी चार्जशीट
विज्ञापन
कछौना। पुलिस भी कई बार गजब के कारनामे कर देती है। विवेचक ने दो साल पहले मृत हो चुके शख्स का भी बयान ले डाला। मामले में नोटिस तामील कराकर बयान लिए जाने का उल्लेख कोर्ट में भेजी गई चार्जशीट में भी किया गया। म़तक की पत्नी ने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
गयसिंहपुर निवासी रेखा सिंह ने बताया कि गांव में ही उनकी जमीन है। इस पर गांव के ही जाबिर अली, जैनुल, जावेद, पट्टर आदि रह रहे थे। इन लोगों ने छप्पर में लगा दी थी। कछौना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दूसरे पक्ष ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रेखा सिंह का दावा है कि उनके पति ज्ञानेंद्र सिंह की मौत 30 मई 2023 को हो गई थी। आरोप है कि विवेचक अनिल सिंह ने जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में दावा किया गया है कि अनिल सिंह उनके पति ज्ञानेंद्र सिंह को मिले थे।
एक नोटिस तामील कराई और पूछताछ कर बयान भी दर्ज किए। रेखा का कहना है कि दो साल पहले मृत हो चुके उनके पति के बयान आखिर विवेचक ने कैसे दर्ज किए, इसकी जांच होनी चाहिए। विवेचक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।