फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Charge taken away from BEO filling due to irregularities in purchase of utensils

Hardoi News: बर्तन खरीद में गड़बड़ी पर बीईओ भरावन से छिना प्रभार

Tue, 08 Oct 2024 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Charge taken away from BEO filling due to irregularities in purchase of utensils
हरदोई। विकास खंड भरावन में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी डीएल राना को बर्तन खरीद में गड़बड़ी करने के आरोप में बीएसए कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनके खिलाफ आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। वहीं, ब्लॉक संसाधन केंद्र पर तैनात दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी मूल विद्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मिड-डे मील योजना के तहत जिले में 3,583 विद्यालयों के तीन लाख 81 हजार 235 विद्यार्थियों को पका पकाया भोजन उपलब्ध कराया जाता है। शासन की ओर से बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए एल्युमीनियम के बर्तन के प्रयोग पर रोक लगा दी है। उसके स्थान पर भोजन पकाने के लिए स्टील के बर्तन खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में 3,060 विद्यालयों में बर्तन की खरीद की जा रही है। इसके लिए विद्यालयों को 50 से 150 बच्चों तक 15 हजार रुपये, 151 से 250 बच्चों पर 20 हजार रुपये और 250 से अधिक बच्चों के लिए भोजन पकाने के बर्तन खरीदने पर 25 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है। विद्यालय प्रबंध समिति को बर्तन की खरीद करनी है। मगर खंड शिक्षा अधिकारी बर्तन की खरीद में अपनी चहेती फर्म से बर्तन खरीदने का दबाव बना रहे है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी भरावन डीएल राना और ब्लॉक संसाधन केंद्र पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिनेश कुमार व अनुराग कुमार पर विधायक अल्का अर्कवंशी व मंडल भाजपा अध्यक्ष सूरज सिंह की ओर से आरोप लगाए गए थे। इसके साक्ष्य बीएसए को उपलब्ध कराए गए थे, जिस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी भरावन डीएल राना को ब्लॉक से हटाकर बीएसए कार्यालय से संबद्ध कर दिया है और उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी व खंड विकास अधिकारी भरावन को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी ब्लाॅक संसाधन केंद्र से हटाकर मूल विद्यालय भेज दिया गया है। बीएसए विजय प्रताप सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed