{"_id":"5f9466cd8ebc3e9bc567c0cb","slug":"chaos-at-paddy-procurement-centers-bhakyu-performed-hardoi-news-knp5904625190","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद केंद्रों पर अव्यवस्था, भाकियू ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद केंद्रों पर अव्यवस्था, भाकियू ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-23- तहसीलदार मूसाराम थारू को ज्ञापन देते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HARDOI
सवायजपुर। किसानों का धान केंद्रों पर न खरीदे जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक (अराजनैतिक) की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजू के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसील में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पलिया व मिरगावां धान केंद्रों पर किसानों से धान न खरीदे जाने का मामला उठाया। कहा कि केंद्रों पर बिचौलियों का धान खरीदा जा रहा है, इससे वास्तविक किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
भाकियू प्रदेश अध्यक्ष राजवर्धन सिंह ने कहा कि केंद्रों पर किसानों को रजिस्ट्रेशन व नमी के नाम पर परेशान कर उन्हें वापस लौटाया जा रहा है, जबकि बिचौलियों से नियमित खरीद की जा रही है। कहा कि अगर 26 अक्तूबर तक क्रय केंद्रों पर किसानों का धान खरीदने की व्यवस्था सही नहीं हुई तो किसान अपना धान ट्रालियों से लेकर तहसील आएंगे और उसको यहां पलट कर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर एसडीएम दीपक वर्मा ने फोन पर पदाधिकारियों से वार्ता की और कार्यवाही का आश्वासन दिया।
वार्ता के बाद पदाधिकारियों ने तहसीलदार मूसाराम थारू को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रवीण सिंह, राजन, शिवा यादव, मुन्ना, धर्मेंद्र द्विवेदी, अनुभव तिवारी, संदीप दीक्षित, धर्म सिंह, भीम व प्रेम आदि मौजूद रहे। एसडीएम दीपक वर्मा ने बताया कि क्रय केंद्रों पर लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्रों पर लगातार तौल कराई जा रही है, अगर किसानों को कोई परेशानी हो रही है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है।