फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chants of Har-Har Gange echoed at the Ganga ghats, while Bam-Bam Bhole resounded in the Shiva temples.

Hardoi News: गंगा घाट पर हर-हर गंगे तो शिवालयों में बम-बम भोले गूंजा

Mon, 03 Aug 2026 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Chants of Har-Har Gange echoed at the Ganga ghats, while Bam-Bam Bhole resounded in the Shiva temples.
फोटो-10- सुनासीर नाथ मंदिर मे पूजन करते श्रद्धाल। संवाद
हरदोई/मल्लावां/बेहटागोकुल। सावन के पहले सोमवार को गंगा नदी के घाटों और शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही हर-हर गंगे और बम-बम भोले के जयघोष से गंगा घाट और शिवालय गुंजायमान रहे। कांवड़ियों के जत्थों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

भोर होते ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचने लगे। स्नान-ध्यान के बाद कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने पवित्र जल लेकर शिवालयों का रुख किया। मंदिर में भगवान शिव का दूध, दही, शहद, घी, शक्कर और गंगाजल से अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, भांग और फल, फूल अर्पित कर भोग लगाकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की।
विज्ञापन

बेहटागोकुल क्षेत्र के सकाहा के श्री शिव संकटहरण मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। पूरे दिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। पहले सोमवार को करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। मल्लावां क्षेत्र के पौराणिक बाबा सुनासीरनाथ मंदिर पर कांवड़ियां मेहंदीघाट और बेरियाघाट से गंगाजल लेकर आए और भोले बाबा का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोत्री के गंगाजल से देवदेवेश्वर में किया अभिषेक
बेनीगंज। गंगोत्री से गंगाजल लेकर भगवंतापुर का 73 सदस्यीय कांवड़ियों का जत्था सोमवार को वापस आया। कांवड़ियों ने देवदेवेश्वर धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ियां 29 जुलाई को गए थे और पांच दिन के बाद वापस आए हैं। कांवड़ियों का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया। डाक कांवड़ में धर्मराज यादव, दीपू यादव, मोहित शर्मा, चंदन राठौर, रिहान यादव, आदित्य विश्वकर्मा, हर्षित शर्मा और रवि वर्मा आदि 73 कांवड़ियां शामिल रहे। प्रतापनगर चौराहा पर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक के नेतृत्व में संतोष कुमार सिंह, पंकज गुप्ता, अरविंद शुक्ला, संतोष तिवारी, अवनीश द्विवेदी, अशोक कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र प्रताप सिंह आदि ने कांवड़ियों का स्वागत किया। (संवाद)


डीएम-एसपी ने सकाहा में व्यवस्थाएं देख किया जलाभिषेक
सावन के पहले सोमवार और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत डीएम अनुनय झा और एसपी एके मीणा श्रीशिव संकट हरण मंदिर सकाहा गए। वहां पर मेला और श्रद्धालुओं की गईं व्यवस्थाएं देखीं। फिर भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर सभी के कल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश भी अधिकारियों को दिए। अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी की जाए। सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से क्रियाशील रखे जाए। आपातकालीन सेवाएं सतर्क रखी जाएं। इस मौके पर सदर उप जिलाधिकारी आशुतोष, खंड विकास अधिकारी डॉ. रामप्रकाश सहित अधिकारी साथ रहे। (संवाद)

फोटो-10- सुनासीर नाथ मंदिर मे पूजन करते श्रद्धाल। संवाद

फोटो-10- सुनासीर नाथ मंदिर मे पूजन करते श्रद्धाल। संवाद

फोटो-10- सुनासीर नाथ मंदिर मे पूजन करते श्रद्धाल। संवाद

फोटो-10- सुनासीर नाथ मंदिर मे पूजन करते श्रद्धाल। संवाद

फोटो-10- सुनासीर नाथ मंदिर मे पूजन करते श्रद्धाल। संवाद

फोटो-10- सुनासीर नाथ मंदिर मे पूजन करते श्रद्धाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed