{"_id":"578534b54f1c1b027d13e55d","slug":"change-in-the-weather-grew-rush-of-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदले मौसम में बढ़ी मरीजों की भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदले मौसम में बढ़ी मरीजों की भीड़
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिला अस्पताल की ओपीडी में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को यहां सात डायरिया रोगियों को भर्ती किया गया। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 13 सौ रोगी पहुंचे थे, तो मंगलवार को संख्या बढ़कर 1410 पहुंच गई। नए मरीजोें में डायरिया के रोगी अधिक रहे।
विज्ञापन
सीएमएस आरके मिश्रा ने बताया कि डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में डायरिया के रोगियों के इलाज के लिए दवाओं का पर्याप्त स्टाक है। मंगलवार को भी डायरिया की चपेट में आए सात मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
इनमें रूबी (25) पुत्री मोहम्मद वली, मुन्नी (60) पत्नी बख्तियार, बेबी सहनाज (30) पत्नी जाफर खां, उपासना (8) पुत्री अर्जुन, राज (10) पुत्र अर्जुन, अभिषेक (17) पुत्र राजीव और संतोषी (40) पुत्र श्यामा चरण को परिजनों ने भर्ती कराया है।
विज्ञापन