फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chandrashekhar Azad was the true son of Mother Bharti

चंद्रशेखर आजाद मां भारती के थे सच्चे सपूत

Sun, 27 Feb 2022 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar Azad was the true son of Mother Bharti
हरदोई। शिव विश्व कल्याण संस्थान के अनुयायियों ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त, जय शिव के नेतृत्व में शहीद उद्यान में एकत्रित होकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त ने कहा कि वास्तव में चंद्रशेखर मां भारती के सच्चे सपूत थे जिन्होंने किशोरावस्था से ही मां भारती को अंग्रेजी साम्राज्य की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए शस्त्र उठा लिए।
विज्ञापन

अंग्रेजी साम्राज्य को उन्होंने हिलाकर रख दिया था। वह अदम्य साहस, अद्भुत बलिदान एवं शौर्य के प्रतीक हैं।
प्रदेश सचिव जयप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि 27 फरवरी 1931 को प्रयागराज के अल्फ्रेड पार्क में क्रूर अंग्रेजी साम्राज्य के अधिकारियों को मौत के घाट उतारने के बाद वीर सपूत मां भारती की गोद में सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि उनके क्रांतिकारी विचार आज भी राष्ट्र प्रेमियों के लिए प्रासंगिक हैं।
इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त सचिव रामलखन गौतम, प्रवक्ता राम मोहन मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविंद मिश्रा, अधिवक्ता निहित मिश्रा, संजीव कुमार, गौरव द्विवेदी, आशीष अवस्थी, नीरज तिवारी, कौशल कुमार सिंह, उमेश शुक्ला, आरबी सिंह, अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव सहित दर्जनों संस्थान के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने बलिदान समारोह में भाग लेकर देशभक्ति को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed