फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Challan after challan, but vehicle owners are not improving

Hardoi News: चालान पर चालान, पर नहीं सुधर रहे वाहन स्वामी

Tue, 27 Feb 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Challan after challan, but vehicle owners are not improving
हरदोई। जिले में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने पर परिवहन विभाग की ओर से लगातार चालान किए जा रहे है, इसके बावजूद अभी भी 30 प्रतिशत वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लग सकी है। विभाग अब इस पर और सख्ती करने जा रहा है।
विज्ञापन


भारत सरकार की ओर से वर्ष 2019 से सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद सभी नये वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जाने लगी। पुराने वाहनों में भी वाहन स्वामियों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए समय दिया गया था, जो बीत चुका है। इसके बावजूद अभी भी जिले में 30 प्रतिशत से अधिक वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लग सकी है। वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाए जोन पर परिवहन विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। परिवहन विभाग की ओर से विगत वर्ष हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने पर 5,938 वाहनों का चालान किया गया जनवरी से अब तक 429 वाहनों का चालान किया जा चुका है। जिले में वैसे तो चार लाख 35 हजार 68 वाहन पंजीकृत है। मगर मार्ग पर नियमित संचालित होने वाले वाहनों की संख्या एक लाख 59 हजार के आसपास है।
विज्ञापन

ऑनलाइन नंबर प्लेट बनवाने की है व्यवस्था- हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को बनवाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था है। वाहन स्वामी को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के बाद उसको पोर्टल पर फोटो के साथ वाहन का विवरण अपलोड करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब अभियान चलाकर वाहनों का चालान के साथ सीज करने की भी कार्रवाई की जाएगी।

संजीव कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed