फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Certificates given to beneficiaries, achievements counted

Hardoi News: लाभार्थियों को दिए प्रमाण पत्र, गिनाईं उपलब्धियां

Fri, 19 Jan 2024 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 19 Jan 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Certificates given to beneficiaries, achievements counted
हरदोई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के टोडरपुर के बंजरिया व बसभेरिया, हरियावां के कठेठिया व कठिघरा और कोथावां के आमदमपुर, बेहंदर के अकबरपुर ताल्हू और कोड़ी गांव में कार्यक्रम हुए। राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे और उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

बंजरियां और बसभेरिया में उच्च शिक्षा विभाग राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न विभागों के स्टालों को देखा। कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा है। ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी, प्रधान चंद्रप्रकाश पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुबोध पांडेय, अवधेश राजवंशी, ओमप्रकाश मिश्रा, विमल पांडेय, बीडीओ शीतला प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कठेठिया व कठिघरा में सांसद जय प्रकाश रावत ने योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि नौजवानों के सशक्तीकरण से विकसित राष्ट्र का संकल्प पूरा होगा। आदमपुर में सांसद अशोक रावत ने कहा कि किसान खुशहाल होगा तब देश खुशहाल होगा। अकबरपुर ताल्हू व कोड़ी में विधायक रामपाल वर्मा और हरपालपुर के करकचमऊ में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। शेखापुर नगरिया में ब्लाॅक प्रमुख अनोख लाल कश्यप, मल्हपुर में ब्लाॅक प्रमुख निर्भय वर्मा ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed