फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   central government should take strong decision

केंद्र सरकार को लेना होगा अहम फैसला

Wed, 17 Jun 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
central government should take strong  decision
शहीद स्तंभ पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। लद्दाख में एलएसी पर चीनी सेना द्वारा किए गए हमले के विरोध में बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जहां सपाइयों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर चीन का झंडा फूंका। वहीं बार एसोसिएशन और युवा विचार संगठन ने भी चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील की।
विज्ञापन

बुधवार को शहीद उद्यान में सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल के नेतृत्व में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार को इस ओर जल्द कोई फैसला लेना होगा। सपा व पूरा देश केंद्र सरकार के साथ है। केंद्र सरकार जल्द ऐसा फैसला ले, जो हमारे जवानों व जनता के हित में हो। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि सरकार शहीद जवानों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव पम्मू, उपाध्यक्ष रहमत अली मोनू , सूरज वर्मा, अतुल उपाध्याय, अमित सिंह मीतू आदि मौजूद रहे। वहीं सपा के पदाधिकारियों ने नुमाइश चौराहे पर चीन का झंडा फूंका। जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह वीरे ने कहा कि लद्दाख में चीनी सेना से हिंसक झड़प में शहीद भारत के जवानों को हम सब सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संजय कश्यप, रामज्ञान गुप्ता, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संजय कश्यप, मुकुल सिंह आशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका
हरदोई। नुमाइश चौराहे पर युवा विचार संगठन के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया। इसके बाद चीन का ध्वज व चीनी सामान भी जलाया गया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि चीन ने भारत के प्रति जो रवैया अख्तियार किया है, उसका संगठन विरोध करता है। हमारे देश पर हमला करना चीन के लिए लोहे के चने चबाने जैसा साबित होगा। जवानों का बलिदान खाली नहीं जाएगा। विकास शुक्ला ने कहा कि चीन ने निंदनीय कृत्य किया है। अब हमारे देश के जवानों को खुली छूट दी जाए। प्रांजल शुक्ला ने देशवासियों से अपील की कि चीनी सामान का बहिष्कार कर उसे आर्थिक रूप से कमजोर बनाएं। इस मौके पर मनोज शुक्ला, विमलेश वर्मा, शिव द्विवेदी, राजेश गुप्ता, प्रतीक, राजन सक्सेना, शिवा सक्सेना, पुनीत सक्सेना, आशु राजपूत आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
भारत सरकार हमले का दे पुरजोर जवाब
हरदोई। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। पदाधिकारियों ने मांग की कि चीनी सैनिकों के हमले का पुरजोर जवाब दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि गलवां घाटी में चीनी सेना की घुसपैठ में भारत के सैनिक शहीद हुए हैं। बार एसोसिएशन घटना पर शोक प्रकट करती है। एसोसिएशन भारत सरकार से मांग करती है कि चीनी सैनिकों के कायरतापूर्ण हमले का जवाब दिया जाए। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह, अभिषेक, रक्षपाल, उमैर सिद्दीकी अंकुर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed