फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Centenary College in gold feared Program

कॉलेज के स्वर्ण शताब्दी समारोह में होेंगे कार्यक्रम

Sat, 17 Jan 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 17 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Centenary College in gold feared Program

आरआर इंटर कॉलेज के 100 वर्ष पूरे होने पर कालेज अबकी

विज्ञापन
स्वर्ण शताब्दी समारोह का आयोजन करेगा। इसका शुभारंभ 18 जनवरी से भाजपा सांसद अंशुल वर्मा करेंगे। पांच दिन तक चलने वाले इस आयोजन में खेलकूद व निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। यह बात शुक्र वार को कालेज प्रबंधक कीर्ति सिंह व प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह राठौर ने पत्रकारों सेे कही।

प्रबंधक ने कहा कि कॉलेज की स्थापना वर्ष 1914 में हुई थी। कॉलेज ने सफलता के 100 पूरे कर लिए हैं। इस कालेज से पढ़े हुए क ई छात्र अहम ओहदे पर है, उनको भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है। कहा कि 18 जनवरी को कॉलेज के प्रथम प्रबंधक रहे राजा रूकमांगद सिंह स्मृति दिवस पर सुबह 11 बजे उद्घाटन होगा, उसके बाद 12 बजे हवन पूजन, फिर निबंध, सुलेख व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

19 जनवरी को ठाकुर मशाल सिंह स्मृति दिवस पर वाद विवाद व हिंदी/अंग्रेजी विषय पर लेखन प्रतियोगितया व खेलकूद प्रतियोगिताएं जूनियर सीनियर व बालक वर्ग की होगी। 20 जनवरी को ठाकुर सुरेंद्र विक्रम सिंह स्मृति दिवस पर सामान्य ज्ञान व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा।

21 जनवरी को ठाकुर वीरेंद्र सिंह स्मृति दिवस पर कवि सम्मेलन दोपहर 2 बजे से होगा जिसमें जिला जज नरेश जैन मुख्य अतिथि होंगे। 22 जनवरी को ठाकुर देवेंद्र विक्रम सिंह की स्मृति में प्रदर्शनी व पुरस्कार वितरण का आयोजन शाम 3 बजे से होगा। कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed