{"_id":"662423a9d431763f760065a6","slug":"celebration-at-home-due-to-ramjis-achievement-before-sisters-wedding-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113541-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बहन की शादी से पहले रामजी की उपलब्धि से घर में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बहन की शादी से पहले रामजी की उपलब्धि से घर में जश्न
Sun, 21 Apr 2024 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 21 Apr 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद में दूसरा स्थान हासिल करने वाले रामजी आईआईटी में पढ़कर इंजीनियर बनने की तमन्ना रखते हैं। इसके लिए वह हाईस्कूल की परीक्षा देने के बाद से ही तैयारियों में जुटे हैं। खास बात यह है कि 22 अप्रैल को होने वाली उनकी बहन की शादी का उल्लास शनिवार को मिली खुशी से दोगुना हो गया।
हरपालपुर स्थित नेशनल पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल के छात्र रामजी सेमरिया गांव के निवासी हैं। पिता रन सिंह चौहान खेती करते हैं, जबकि मां रामवती गृहिणी हैं। आठ भाई-बहनों में सातवें स्थान के रामजी कई परेशानियों के बीच भी स्कूल नियमित जाते रहे। रामजी बताते हैं कि 96.83 फीसदी अंक पाने में उनकी जी तोड़ मेहनत है।
स्कूल के अलावा पांच छह घंटे की पढ़ाई के साथ ही गांव के ही राहुल यादव से अंग्रेजी और पड़ोसी गांव ललुआमऊ के अजय त्रिवेदी से भी अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन लेते रहे हैं। वह बताते हैं कि अच्छे नंबर आने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन यूपी की मेरिट में जगह मिलने का भरोसा नहीं था।