{"_id":"694d6e95f3fd979c430162d9","slug":"celebrating-jesus-birthday-by-giving-gifts-and-sweets-hardoi-news-c-213-1-hra1001-142377-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: उपहार देकर और मुंह मीठा कर मनाया यीशु का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: उपहार देकर और मुंह मीठा कर मनाया यीशु का जन्मदिन
विज्ञापन
फोटो 36 : क्रिसमस पर सजा मैथोडिस्ट एपिस कोपल चर्च। संवाद
हरदोई। क्रिसमस पर घरों और चर्च में इसाई समुदाय के लोगों और अनुयायियों ने यीशु का जन्मदिन मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को उपहार दिए और मुंह मीठा कराया। बच्चों में क्रिसमस को लेकर अधिक उत्साह दिखा। बच्चों ने कैंडल भी जलाई। सांता क्लॉज की ड्रेस में उपहार बांटे। वहीं, मैथोडिस्ट एपिस कोपल चर्च में फादर संतोष कुमार ने प्रार्थना कराई और लोगों को संदेश दिया।
चर्च में बुधवार रात से ही कार्यक्रम शुरू हो गए जो पूरी रात चलते रहे। इसाई समुदाय के लोगों ने चर्च और घरों पर गीत गाए। फादर ने कहा कि यीशु ने समाज के उत्थान और कल्याण व धर्म की रक्षा के लिए चरही में जन्म लिया था। उन्होंने समाज को सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। सभी को समाज में एकता और अखंडता के लिए काम करना चाहिए।
चर्च के बाहर लगे मेले में बच्चों ने खरीदारी की और व्यंजनों का परिवारजनों के साथ लुत्फ उठाया। लोगों ने घरों पर क्रिसमस ट्री, स्टार और इलेक्ट्रिक लाइटों से सजावट की। मैथोडिस्ट एपिस कोपल चर्च से जुड़े अनिल सिंह एडवोकेट ने बताया कि क्रिसमस पर चर्च के साथ ही घरों पर कार्यक्रम किए गए।