फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CDO shocked to see the level of council education, students could not tell the name of the country and President

Hardoi News: परिषदीय शिक्षा का स्तर देख सीडीओ हतप्रभ, छात्र नहीं बता पाए देश व राष्ट्रपति का नाम

Wed, 27 Sep 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
CDO shocked to see the level of council education, students could not tell the name of the country and President
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षा के स्तर को देखकर सीडीओ हतप्रभ रह गईं। छात्र देश और भारत के राष्ट्रपति का नाम तक का नहीं बता पाए। सामान्य से सवालों के जवाब भी न मिलने पर उन्होंने निम्न शैक्षिक स्तर पर नाराजगी जाहिर की। बावन के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), गुणात्मक शिक्षा के जिला समन्वयक सहित चारों विद्यालयों के शिक्षकों से जवाब-तलब किया है।
मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने बुधवार को मिशन कायाकल्प के कामों और परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता परखने के लिए बावन व सुरसा के विद्यालयों का जायजा लिया। निरीक्षण में उन्हें प्राथमिक विद्यालय अब्दुलपुरवा में 182 पंजीकरण में से नौ, पोखरी में 159 में से सात, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय पोखरी में 100 में से आठ छात्र उपस्थित मिले।
विज्ञापन

उच्चतर प्राथमिक विद्यालय महोलिया में 180 में से कम संख्या में छात्र मिले। यहांं पर छह शिक्षक तैनात हैं। बताया कि अध्यापकों की बड़ी संख्या में तैनाती के बाद भी छात्र देश, भारत के राष्ट्रपति का नाम व लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के संबंध में कोई जवाब नहीं दे पाए। महोलिया शिवपार में स्कूल में लौह पुरुष का चित्र भी लगा था, लेकिन शिक्षकों ने छात्रों को कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि शिक्षकों की बड़ी संख्या में तैनाती के बाद छात्रों का शैक्षिक स्तर निम्न श्रेणी का पाया जाना शिक्षकों की कर्तव्य विमुखता व शिक्षण के प्रति लापरवाही है। बीएसए को निर्देश दिए हैं कि सभी का स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए आख्या सहित रिपोर्ट प्राप्त कराएंगे। बावन बीडीओ डॉ. रामप्रकाश, बावन बीईओ रामकुमार द्विवेदी, एमडीएम के जिला समन्वयक मंयक त्रिपाठी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed