फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CDO expressed displeasure over incomplete records, salary of counter assistant stopped

Hardoi News: अधूरे अभिलेखों पर सीडीओ ने जाहिर की नाराजगी, पटल सहायक का वेतन रोका

Thu, 03 Aug 2023 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
CDO expressed displeasure over incomplete records, salary of counter assistant stopped
हरदोई। ब्लॉक अहिरोरी के आधू-अधूरे अभिलेख देखकर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। लेबरसेस की राशि भी जमा न होने पर बीडीओ और पटल सहायक को निर्देश दिए कि इसे संबंधित हेड में जमा कराने के निर्देश दिए। अभिलेख को दुरूस्त न रखे जाने पर पटल सहायक के अगस्त के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय का जायजा लिया। उन्होंने एनआरएलएम कक्ष में वित्तीय वर्ष 1960-65 का रिकार्ड रखे होने पर पटल सहायक मोहम्मद उजैर सिद्धीकी व बीडीओ को बीडिंग कराने के निर्देश दिए। प्रमुख कार्यालय कक्ष, प्रशासनिक भवन के साथ ही विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया और अलमारियों में अभिलेखों का रख-रखाव देखा। स्थापना पटल पर विभिन्न पंजिकाओं का परीक्षण किया। स्थापना पटल पर जीपीएफ लेजर के रख-रखाव में कमी पर व अद्यावधिक न पाये जाने पर पटल सहायक उजैर सिद्धीकी का अगस्त का वेतन रोक दिया। निर्देशित किया कि एक सप्ताह मे अभिलेख दुरूस्त कराएं और अभिलेख दुरूस्त होने तक वेतन आहरण पर रोक लगी रहेगी।बताया कि बीडीओ पंकज यादव को सभी अभिलेख अद्यतन कराने व उपस्थिति पंजिका, मूवमेंट रजिस्टर व जीपीएफ लेजर पूर्ण करवाकर भविष्य में नियमित रूप से अवलोकित करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, सहायक विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, पंकज कुमार व ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed