{"_id":"5d335d058ebc3e6d057470b6","slug":"cdo-demand-explanation-from-cms-hardoi-news-knp5027056105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने सीएमएस से मांगा जबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने सीएमएस से मांगा जबाव
विज्ञापन
मेडिकल वार्ड में मरीज के पास मिले बाहर के सीरप को देखते सीडीओ आनंद कुमार। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। डीएम के अल्टीमेटम के बाद भी जिला अस्पताल की व्यवस्था नहीं सुधरीं। 15 दिन पहले डीएम ने निरीक्षण के दौरान सुधार के निर्देश दिए थे लेकिन शनिवार को सीडीओ जिला अस्पताल पहुंचे तो हालात जस के तस मिले। मरीजों से व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। इस दौरान एक मरीज के पास बाहरी दवाएं मिलने पर सीएमएस से जवाब तलब किया। वार्डों में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने 5 जुलाई को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान अस्पताल में अव्यवस्था मिलने पर डीएम ने अस्पताल प्रशासन को चेतावनी देकर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए 10 दिन का समय दिया था। 15वें दिन शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर सीडीओ आनंद कुमार अस्पताल की हकीकत परखने पहुंचे। सीडीओ ने आईसीयू वार्ड, आकस्मिक वार्ड, प्राइवेट वार्ड, हड्डी वार्ड में लगे ड्यूटी चार्ट को देखा।
इसी दौरान अल्ट्रासाउंड कक्ष में लगाई गई डिजिटल टोकन मशीन देखी। सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज से हाल जाना। मेडिकल वार्ड में भर्ती टड़ियावां के ग्राम गुरसंडा निवासी पंकज पुत्र मुन्ना से दवाएं मिलने के बारे में पूछताछ की। परिजनों ने बाहर से मंगाए गए सीरप और कुछ दवाएं दिखा दीं। इस पर सीडीओ का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
उन्होंने मरीज के पास बाहर की दवाएं मिलने पर सीएमएस से जवाब मांगा है। हाल ये रहा कि सीडीओ मेडिकल वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों का हाल जानने में लगे रहे और सीएमएस डॉ. एके शाक्य वार्ड मेें फैली गंदगी को साफ कराने में लगे रहे। सीएमएस ने सफाईकर्मी को फटकार भी लगाई। वार्ड में गंदगी देखकर सीडीओ ने सफाई कर्मी को बुलाकर सफाई का टाइम पूछा और समय पर काम करने की नसीहत दी।