फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cattle locked in school, studies disrupted for two hours

Hardoi News: स्कूल में बंद किए मवेशी, दो घंटे बाधित रही पढ़ाई

Thu, 29 Feb 2024 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 29 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cattle locked in school, studies disrupted for two hours
सवायजपुर। बावन विकास खंड के महरेपुर गांव में अन्ना मवेशियों से परेशान किसानों ने उन्हें स्कूल में बंद कर दिया। स्कूल खुलने के समय चाबी देने से मना कर दिया। जिससे दो घंटे तक शिक्षण कार्य बाधित रहा। जानकारी पर पहुंचे पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने ताला तोड़कर मवेशियों को बाहर निकला।
विज्ञापन

महरेपुर गांव के ग्रामीणों ने आधा सैकड़ा छुट्टा मवेशी हांककर उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में बंद कर दिए। बृहस्पतिवार को 8: 45 बजे इंचार्ज अध्यापिका पूनम गंगवार स्कूल पहुंची तो बच्चे गेट पर खड़े मिले। पता चला कि अंदर मवेशी बंद हैं। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण नहीं माने। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी आरके द्विवेदी, एसडीएम डा. अरुणिमा श्रीवास्तव और अन्य अफसरों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद नायब तहसीलदार राजेश कुमार और सवायजपुर कोतवाल शेषनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। न मानने पर मेनगेट का ताला तोड़कर मवेशियाें को बाहर निकलवा दिया। इसके बाद पढ़ाई शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन के अंदर गांव से छुट्टा मवेशियों को नजदीक की गोशाला में भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मवेशी बंद करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।



बहुत बार कहा, कोई सुनता नहीं
महरेपुर निवासी भानु प्रताप, महेंद्र, राकेश, वीरपाल आदि ने बताया कि छुट्टा मवेशी लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सरसों, गेहूं और आलू की फसल को नुकसान कर चुके हैं। ब्लाक और तहसील के अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं। जिलगांव, बाजपुर नकटौरा और बरबन में गोशालाएं हैं, लेकिन वहां छुट्टा मवेशी नहीं भेजे जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed