फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cash and jewelry stolen by breaking into the house

मकान में सेंध लगाकर नकदी व गहने चोरी

Sat, 05 Mar 2022 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen by breaking into the house
बघौली। थाना क्षेत्र के गंगूपुरवा गांव में शनिवार रात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाया।
विज्ञापन

पीछेे की दीवार मेें सेंध लगाकर लाखों मूल्य के गहने व नकदी पार कर दी। वहीं, तीन अन्य मकानों में चोरी का प्रयास किया। रात में चोरों की चहलकदमी से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने घटनाओं की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गंगू पुरवा गांव निवासी अनिल कुमार खेतीबाड़ी करता है। शुक्रवार रात वह परिवार के साथ कमरे में सो रहा था।
देर रात चोरों ने मकान की दीवार में सेंध लगाकर कमर में बक्से में रखे बड़ी बहू सोनी की एक जोड़ी पायल, कमर बिछुआ, हाथफूूल, तीन सोने के पैंडल के अलावा तीन हजार रुपये व बेटी की गोद भराई कार्यक्रम में आए सोने के झुमके व स्कूल के दस्तावेजों से भरा बक्सा उठा ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने पड़ोसी रामदयाल, अशोक और आशाराम के घर में सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। लोगों की आहट मिलने पर चोर दबे पांव निकल गए।
सुबह वारदातों की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर रात्रि गश्त मेें लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि जल्द वारदात का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed