{"_id":"67a4fc6c0e0538635e0e8775","slug":"cash-and-jewelery-worth-rs-25-lakh-seized-from-businessmans-house-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-126466-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: व्यापारी के मकान से ढाई लाख रुपये के नकदी-जेवर चाेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: व्यापारी के मकान से ढाई लाख रुपये के नकदी-जेवर चाेरी
विज्ञापन
हरियावां। पिहानी-हरदोई मार्ग पर स्थित एक व्यापारी के मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। 1.55 लाख रुपये और लगभग एक लाख रुपये कीमत के जेवर चाेरी कर ले गए।
हरियावां थाना क्षेत्र के मदरावां निवासी राजेश गुप्ता का मकान हरदोई-पिहानी मार्ग पर हरियावां थाने से लगभग 500 मीटर दूर है। मकान के आगे ही भवन निर्माण सामग्री की दुकान है। बुधवार रात वह घर में खाना खाने के बाद नीचे के कमरे में पत्नी के साथ सोए थे।
उनके दो बच्चे दूसरी मंजिल पर बने कमरों में सो रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह लगभग पांच बजे जब राजेश जागा तो कमरे की कुंडी बाहर से बंद होने के कारण बच्चों को बुलाया। इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर देखा तो बक्से में रखे 1.55 लाख रुपये गायब थे।
विज्ञापन
पत्नी सिंपल के बक्से से सोने की एक झुमकी, पायल, पैंडल भी चोरी हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी जरूरी नमूने जुटाए। प्रभारी निरीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि चोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।