फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Case diary of road accident case lost, report filed

Hardoi News: मार्ग दुर्घटना के मामले की केस डायरी गुम, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 02 Apr 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 02 Apr 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Case diary of road accident case lost, report filed
एसपी बोले : हेडमुंशी से लेकर सीओ तक की भूमिका जांचेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। मार्ग दुर्घटना के मुकदमे की केस डायरी गायब हो जाने का मामला सामने आया है। एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर कोतवाली में तैनात निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराए गए मामले में फिलहाल किसी पुलिस कर्मी का नाम नहीं खोला गया है, लेकिन तत्कालीन हेडमुंशी से लेकर सीओ तक पर कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर निवासी सौरभ कुमार दस मई 2019 को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्होंने गांव के ही योगेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना शाहाबाद कोतवाली में तैनात तत्कालीन उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह ने की थी। पुलिस की जांच में योगेंद्र कुमार के दोषी मिलने पर इसकी चार्जशीट यानी आरोप पत्र तैयार किया गया था। चार्जशीट 29 जुलाई 2019 को ही विवेचक ने भेज दी थी। उक्त मामले की केस डायरी काफी तलाशने पर भी नहीं मिल रही है। मामले की जानकारी एसपी नीरज कुमार जादौन तक पहुंची तो उन्होंने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की विवेचना कराई जा रही है। केस डायरी गुम होने में हेडमुंशी से लेकर सीओ तक जो भी जिम्मेदार होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट
फोटो-31-एसपी नीरज कुमार जादौन। संवाद
केस डायरी जमा कराने का चलाया अभियान तो सामने आया मामला
पुलिस अधीक्षक ने पिछले कुछ माह से लंबित केस डायरी संबंधित न्यायालयों में जमा कराने का अभियान चला रखा है। एसपी के मुताबिक लगभग 18 हजार केस डायरी लंबित थीं। विशेष अभियान चलाकर दस हजार केस डायरी जमा करा दी गई हैं। इस विशेष अभियान के दौरान ही शाहाबाद में केस डायरी गायब होने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि कुछ और थानों में भी केस डायरियां गायब हुई होंगी। ऐसे मामले सामने आने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed