फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cards issued to 21 professors under the Chief Minister's Cashless Medical Scheme for Teachers.

Hardoi News: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के 21 प्राध्यापकों को दिए गए कार्ड

Sun, 26 Jul 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Cards issued to 21 professors under the Chief Minister's Cashless Medical Scheme for Teachers.
फोटो-07- जीडीसी में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रमाण प्रमाण पत्र वितरण कार्यक
हरदोई। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 21 शिक्षकों को कैशलेस कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि इस योजना से 1.50 लाख शिक्षक व उनके साथ-साथ 7.50 लाख परिवारीजन लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में रविवार को कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा की व्यवस्था यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से उच्च शिक्षा के प्राध्यापकों को लाभ मिलेगा। सरकारी उच्च शिक्षा के 1.50 लाख शिक्षक व उनके 7.50 लाख परिवारीजन को इसका लाभ होगा। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को राष्ट्रीय विकास की दिशा में एक युगांतकारी प्रयास बताया और शिक्षा को संस्कारों के साथ जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि उच्च शिक्षा के प्राध्यापक राष्ट्र को दिशा प्रदान करते हैं। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी लखनऊ डॉ. अश्वनी मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुपालन में आपके प्रयास व नेतृत्व में पूरा प्रदेश व उच्च शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. निखिलेश शरण ने अतिथियों का स्वागत किया। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास एके मौर्य, सीएसएन पीजी कालेज के प्राचार्य कौशलेंद्र कुमार सिंह, आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमन वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed