फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cardholder families will receive free food grains starting tomorrow.

Hardoi News: कार्डधारक परिवारों को कल से मिलेगा निशुल्क अनाज

Tue, 08 Sep 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Cardholder families will receive free food grains starting tomorrow.
हरदोई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय अन्न योजना कार्डधारकों को बृहस्पतिवार से निशुल्क अनाज का वितरण होगा। अंत्योदय अन्न योजना के परिवारों को तीन माह के लिए 18 रुपये प्रति किलोग्राम मूल्य पर चीनी भी मिलेगी। वहीं दोनों श्रेणी के कार्डधारकों को स्टॉक उपलब्ध होने की मात्रा तक ज्वार, बाजार और मक्का भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में अनाज का आवंटन और आपूर्ति उचित दर विक्रेताओं को प्राप्त करा दी गई है। सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से 10 से 25 सितंबर तक नियमित रूप से किया कराएं। वैसे तो अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को 14 किग्रा गेहूं और 21 किग्रा चावल का वितरण तय है लेकिन मोटे अनाज के उपलब्ध होने पर पांच किलोग्राम मोटा अनाज दिया जाएगा।
विज्ञापन

पात्र गृहस्थी कार्डधारक को प्रति यूनिट दो किग्रा गेहूं और तीन किग्रा चावल का निशुल्क वितरण होगा। मोटा अनाज उपलब्ध होने पर गेहूं, ज्वार और मक्का एक-एक किलोग्राम और दो किलोग्राम बाजरा दिया जाएगा। ब्लॉक माधौगंज व बिलग्राम और नगर क्षेत्र बेनीगंज, कुरसठ, माधौगंज, पिहानी और सांडी को छोड़कर अन्य ब्लॉकों और नगर क्षेत्र में मोटे अनाज का वितरण होगा। कहा कि कार्डधारकों को अनाज प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह उनके सीयूजी और टोल फ्री नंबर-1800-1800-150 व 1967 पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed