फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Car coming from the wrong direction hits a motorcycle; one man dies, his companion is injured.

Hardoi News: गलत दिशा से आई कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी घायल

Thu, 15 Oct 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Car coming from the wrong direction hits a motorcycle; one man dies, his companion is injured.
फोटो-15- भूपेंद्र। फाइल फोटो
संडीला। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर आसू सरॉय तिराहे के पास बुधवार रात गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

चंद्रपुर मजरा जरहा निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ गोलू (24) पिकअप चालक थे। बुधवार रात अपने दोस्त जरहा निवासी नाजिम (25) के साथ बाइक से संडीला जा रहे थे। इस दौरान आसू सरॉय तिराहे के पास गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। गंभीर रूप से घायल युवकों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर सीएचसी संडीला पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नाजिम को उसके परिजन एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक के परिवार में पत्नी और छह माह का बेटा है। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि कार पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed