फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Candidate's shop set on fire after losing election

चुनाव हारने पर प्रत्याशी की दुकान में आग लगाई

Tue, 04 May 2021 06:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Candidate's shop set on fire after losing election
क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े एक व्यक्ति की नाई की दुकान में किसी ने आग लगा दी। जिससे दुकान में रखा लगभग 50 हजार रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि सोमवार शाम चुनाव हारे एक अन्य प्रत्याशी ने उसके साथ गाली गलौज की थी, उसी ने रात में दुकान में आग लगा दी। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के ग्राम उतरा निवासी कल्लू नाई समेत अन्य कई लोग गांव से बीडीसी का चुनाव लड़े थे। सोमवार सुबह सामने आए परिणाम में कल्लू चुनाव हार गया था।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात गांव में सदर बाजार में स्थित कल्लू की दुकान का ताला तोड़ कर किसी ने उसमें आग लगा दी। सुबह आस पास के लोगों से जानकारी मिलने पर कल्लू मौके पर पहुंच गया। दुकान के अंदर रखा सामान जला मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्लू ने बताया कि उसके साथ ही गांव का ही युवक चुनाव लड़ा था। वह दोनों चुनाव हार गए। इसी खुन्नस को लेकर आरोपी ने सोमवार की शाम दरवाजे पर आकर उसको गाली गलौज किया था।

कल्लू ने आरोपी पर दुकान का ताला तोड़ कर आग लगाने का आरोप लगाया है। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed