फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Canceled and diverted trains will make the block stricken passengers cry

Hardoi News: ब्लॉक से त्रस्त यात्रियों को रुलाएंगी निरस्त व डायवर्ट ट्रेनें

Fri, 27 Sep 2024 04:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
Canceled and diverted trains will make the block stricken passengers cry
हरदोई। ट्रैक पर मरम्मत के चलते अप और डाउन रूट की ट्रेनें पहले से ही देरी से चल रही हैं। उनमें अब एक जोड़ी ट्रेनों में निरस्त व दो जोड़ी का रूट डायवर्ट होने से यात्रियों का सफर और अधिक मुश्किल भरा हो गया है।
विज्ञापन

अप रूट पर बरेली से लखनऊ के बीच ट्रैक की मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में लखनऊ जाने वाले यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। इनमें गाड़ी संख्या 15652 लोहित एक्सप्रेस पांच घंटे, 12232 लखनऊ सुपरफास्ट दो घंटे, 13308 किसान एक्सप्रेस दो घंटे, 13006 पंजाब मेल एक घंटे, 14236 बनारस बरेली एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई। डाउन रूट पर बरेली जाने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 13009 दून एक्सप्रेस सात घंटे, 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटे व 13005 पंजाब मेल दो घंटे की देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ मंडल में बाराबंकी अयोध्या कैंट अकबरपुर जाफराबाद जंक्शन के शाहगंज जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग के कार्य के चलते 14017 सद्भावना एक्सप्रेस को 23 सितंबर से पांच अक्तूबर और 14018 को 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक निरस्त कर दिया गया है। वहीं, 13007 व 13008 किसान एक्सप्रेस को 22 सितंबर से चार अक्तूबर तक और गाड़ी संख्या 13009 व 13010 दून एक्सप्रेस को 22 से चार सितंबर के बीच मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed