{"_id":"6199321ad2efa7220c00b97b","slug":"cambain-and-bus-collision-9-injured-hardoi-news-knp6651299147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपाइन में घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस, दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपाइन में घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस, दस घायल
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्म कंबाइन और बस।। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटागोकुल (हरदोई)। हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर सैदपुर पुल के पास शुक्रवार रात 12 बजे कंबाइन का टायर फट गया। अनियंत्रित कंबाइन श्रद्धालुओं भरी बस से टकरा गई। हादसे में बस सवार नौ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
शुक्रवार देर रात बेहटागोकुल से धान कटाई करने के बाद कंबाइन शाहाबाद की ओर जा रही थी। हरदोई शाहजहांपुर रोड पर सैदपुर पुल के पास कंबाइन का टायर फट गया और यह बस से टकरा गई। हादसे में बस सवार शकुंतला (60), बिंगारे (55), पार्वता (50), कौशल्या (46), नंदा (45), जीजाबाई (45), कुसुमावाई (50), पुष्पा (50) व देवकी जाधव (52) घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों व राहगीरों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को टोडरपुर सीएचसी भिजवाया।
बस चालक किरण क्षेत्री ने बताया कि बस में 55 लोग सवार थे। सभी लोग 12 नवंबर को औरंगाबाद से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। नैमिषधाम होकर हरिद्वार जा रहे थे, रास्ते में हादसा हो गया। एसओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों को सीएचसी भेजने के साथ ही बस सवार अन्य लोगों की सैदपुर स्थित डिग्री कॉलेज में रुकने की व्यवस्था करा दी गई है।