{"_id":"5e73a5178ebc3e768258b073","slug":"calf-attacked-wild-animal-ran-on-fire-hardoi-news-knp5513223115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बछड़े पर हमला किया, आग जलाने पर भागा जंगली जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बछड़े पर हमला किया, आग जलाने पर भागा जंगली जानवर
विज्ञापन
फोटो- 16- सरैयां में कांबिंग को पहुंची वन विभाग की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
सरैयां गांव में जंगली जानवर की चहल कदमी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार की रात जंगली जानवर ने एक बछड़े पर हमला कर दिया। इससे आसपास क्षेत्र के लोग दहशत में है।
बुधवार की रात लोगों ने पूरी रात जागकर काटी और मवेशियों की सुरक्षा करते रहे। पिहानी रेंज के क्षेत्राधिकारी शीतला बक्श टीम के साथ गांव पहुंचे और खेतों व आसपास के इलाके में कांबिंग की।
पिहानी रेंज की सीमाएं लखीमपुर और सीतापुर जनपद से जुड़ी हैं। लखीमपुर क्षेत्र में फैले जंगल के वन्य जीव गर्मियों व बरसात के मौसम अक्सर रेंज से बाहर निकलकर पिहानी क्षेत्र में आ जाते हैं।
विज्ञापन
सीमा पर बसे गांव सरैयां रहीमपुर के पास भी पिछले कुछ दिनों से जंगली जानवर की चहल कदमी देखी जा रही है। कुछ ग्रामीणों ने जानवर को देखने का दावा किया है, उनके मुताबिक देखा गया जानवर तेंदुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि शोर मचाने पर जानवर गन्ने के खेत में गायब हो गया।
बुधवार की शाम जंगली जानवर ने ग्राम सरैंया निवासी अखिलेश के घर के बाहर बंधे बछड़े पर हमला बोल दिया। अखिलेश व घर में मौजूद लोग जब आग जलाकर बाहर निकले तो जंगली जानवर भाग गया।
अखिलेश के परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि अंधेरे में जानवर को पहचान नहीं सके। ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद वन क्षेत्राधिकारी शीतला बक्श रात में मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों से जानवर के बारे में जानकारी लेने के साथ ही वन क्षेत्राधिकारी ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की। खेतों में आसपास कई जगह पर जानवर के पैरों के चिन्ह तलाश करने की कोशिश की गई
, लेकिन ऐसा कोई निशान नहीं मिल सका है जिससे जानवर के बारे में पता लगाया जा सके। बताया कि जानवर को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।