{"_id":"61df1764d11c5328f9136a73","slug":"byke-rider-women-died-in-accident-hardoi-news-knp6749989199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पेड़ में टकराने से महिला की मौत,दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पेड़ में टकराने से महिला की मौत,दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। टड़ियावां थाना में सीतापुर मार्ग पर सिकरोहरी तिराहा के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ में टकरा गई। इससे बाइक पर सवार दंपती समेत तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके पति समेत दो लोगों का उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस व परिजनों को हादसे की सूचना दी है।
सांडी थाना क्षेत्र के मुरौली गांव निवासी पुष्पा (35) बुधवार की शाम सीतापुर स्थित मायके से पति रामनिवास के साथ बाइक से घर जा रही थी। साथ में परिवार की सुनीता भी थी। सीतापुर मार्ग पर सिकरोहरी तिराहा के पास तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पेड़ में टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक पर सवार किसी भी व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। बाइक पेड़ से टकराने पर सभी लोग उछल कर सड़क पर गिर गए। हादसे में पुष्पा के सिर पर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। अगर वह हेलमेट लगाए होती, तो जान बच सकती थी।