फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   byke rider women died in accident

सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, दामाद घायल

Sun, 13 Sep 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
byke rider women died in accident
संडीला। बांगरमऊ संडीला मार्ग पर शनिवार शाम दामाद के साथ उन्नाव से आ रही बाइक सवार महिला को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि दामाद घायल हो गया।
विज्ञापन

संडीला के मोहल्ला हरिजन सराय निवासी छोटकी (45) पत्नी मंगल रैदास शनिवार को दामाद संजय के साथ बाइक से बांगरमऊ उन्नाव निवासी रिश्तेदार के घर गई थी। शाम को वहां से वापस आते समय रास्ते में कासिमपुर थाना क्षेत्र में बांगरमऊ संडीला मार्ग ग्राम सरेहरी के पास पीछे से आए वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में सिर में चोट लगने पर छोटकी गंभीर रूप से घायल हो गई। दामाद हेलमेट लगाए था, उसे भी चोटें आईं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने छोटकी को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति मंगल ने बताया कि उसके तीन बेटियां व दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed