{"_id":"d14aaae9c0a3bb4ff8192a504ffc4ad9","slug":"by-the-time-the-construction-work-should-be-made-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘समय से पूरे कराए जाएं निर्माण कार्य’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘समय से पूरे कराए जाएं निर्माण कार्य’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले का सूबे में 74 वां स्थान आने के बाद जिला स्तरीय अफसरों को अब कार्य
विज्ञापन
में प्र्रगति के लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। गुरुवार को विकास भवन में
हुई बैठक में डीएम ने सभी जिला स्तरीय अफसरों को समय अवधि में निर्माण
कार्य व योजनाएं पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने विभागवार समीक्षा करते हुए अफसरों को काम पूरा न होने पर नसीहत भी दी। समीक्षा बैठक के दौरान डीएम रमेश मिश्र ने कहा कि जनता को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिया जाए। जिला स्तरीय अधिकारी त्रुटियों पर ध्यान देकर कार्यों को कराएं।
वर्तमान में जो योजनाएं चल रहीं, उन्हें हर दशा में निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाए। कहा कि विभाग में ऐसे कार्य जो कार्यदायी एजेंसी से अनुबंध के अनुसार मार्च 15 के बाद पूर्ण होने हैं या धनराशि नहीं प्राप्त हुई है, उन कार्याें को इस वर्ष के लक्ष्य से संशोधित कर लिया जाए।
सभी विभागों की प्रगति डीसी मनरेगा को मुहैया कराने और विभागवार समीक्षा भी की। जिसमें शौचालय निर्माण की 48.90 प्रतिशत, कृत्रिम गर्भाधान की 88 प्रतिशत तथा बागवानी की 85 प्रतिशत प्रगति पायी। मनरेगा में महिलाओं की संख्या बढ़ाने, पीडब्ल्यूडी को पूर्ण कराए गए कार्यों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग को अनटाईड फंड से हैंड वाशिंग लिक्विड, क्लोरिन टैबलेट, एमयूएससीटेप सहित कई वस्तुओं को क्रय करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अभिषेक सिंह, जिला विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र, परियोजना निदेशक शंकर लाल त्रिपाठी मौजूद थे।