{"_id":"65131404615029b4090976ea","slug":"businessman-crossing-the-road-hit-by-bus-dies-hardoi-news-c-12-1-knp1080-418276-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सड़क पार कर रहे व्यापारी को बस ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सड़क पार कर रहे व्यापारी को बस ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यज एजेंसी
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिंदपीर चौराहा के पास सीतापुर की ओर से आई प्राइवेट बस ने सड़क पार कर रहे अधेड़ को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन गंज मुरादाबाद के पास उनकी मौत हो गई।
मूल रूप से शाहजहांपुर जनपद के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय काइयां निवासी महेश चंद्र गुप्ता (50) पिछले लगभग 15 वर्ष से शहर कोतवाली क्षेत्र में पिहानी चुंगी निवासी भांजे राजीव गुप्ता के साथ रहते थे। राजीव गुप्ता का मेडिकल स्टोर है।
मंगलवार को दोपहर में वह जिंदपीर चौराहा के निकट स्थित शराब की दुकान के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान सीतापुर की ओर से आई प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बताकर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हरदाेई-लखनऊ मार्ग निर्माणाधीन होने के कारण परिजन आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के जरिए लखनऊ जाने को निकले थे। गंज मुरादाबाद के पास ही महेश की मौत हो गई। महेश के परिवार में एक पुत्र प्रज्ज्वल गुप्ता और तीन पुत्रियां हैं।