{"_id":"6805263e34ed1b88b10448c0","slug":"bus-station-incharge-was-treated-rudely-records-were-torn-there-was-a-lot-of-commotion-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-130032-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बस स्टेशन इंचार्ज से अभद्रता, अभिलेख फाड़े, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बस स्टेशन इंचार्ज से अभद्रता, अभिलेख फाड़े, जमकर हंगामा
विज्ञापन
हरदोई। रोडवेज बस अड्डा परिसर में कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ।
कुछ लोगों ने बसस्टेशन प्रभारी का कॉलर पकड़ लिया। वहां रखे रजिस्टर फाड़ दिए। इसके कारण रोडवेज कर्मी आक्रोशित हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। बस स्टेशन प्रभारी ने अज्ञात लोगों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है।
रोडवेज बस अड्डा परिसर में रविवार शाम साढ़े चार बजे एक शख्स अपनी कार खड़ी कर चला गया। इसके कारण बसों का आवागमन प्रभावित हो गया। बड़ी संख्या में रोडवेज बसें सड़क पर ही खड़ी करनी पड़ीं। इसके बाद पूछताछ काउंटर से कार का नंबर बताते हुए इसे हटाने का अनुरोध किया गया। इसके भी काफी देर बाद मालिक कार के पास पहुंचा। यहां कार मालिक ने रोडवेज कर्मियों के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया, तो तीखा विवाद हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को शहर कोतवाली ले गई।
यहां दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर बात खत्म कर दी गई। देर शाम कार मालिक अपने कुछ साथियों के साथ फिर से रोडवेज बस अड्डे पहुंचा और यहां हंगामा शुरू कर दिया। स्टेशन इंचार्ज विनोद पांडेय का कालर पकड़ लिया और फिर अभद्रता की। इसी बीच अभिलेख भी फाड़ दिए। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मी एकत्र हो गए। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार मालिक अपने साथियों के साथ मौके से जा चुका था। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि स्टेशन इंचार्ज विनोद पांडेय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कार्रवाई की जाएगी।