फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bus owners will surrender their buses if the arbitrary behavior of auto and e-rickshaw drivers does not stop.

Hardoi News: ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी न रुकी तो बसें सरेंडर कर देंगे मालिक

Wed, 08 Jul 2026 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bus owners will surrender their buses if the arbitrary behavior of auto and e-rickshaw drivers does not stop.
फोटो-01- एआरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन करते प्राइवेट बस यूनियन के पदाधिकारी। संवाद
हरदोई। ऑटो और ई-रिक्शा की मनमानी से परेशान प्राइवेट बस संचालकों ने मंगलवार को उपसंभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बसों का संचालन ठप होने की जानकारी दी। ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी न रोके जाने पर बसें सरेंडर कर देने की बात भी संचालकों ने कही।
विज्ञापन

हरदोई प्राइवेट बस ऑपरेटर जन कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष समीर अग्रवाल के नेतृत्व में बस मालिकों ने प्रदर्शन किया। दरअसल बस मालिकों का कहना है कि प्रशासन के निर्देशों के क्रम में बसों का संचालन शहर के बाहर से किया जा रहा है। दावा है कि बसों का संचालन शहर से बाहर करते समय प्रशासन ने आश्वस्त किया था कि ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी पर रोक लगाई जाएगी। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन




दावा है कि ई-रिक्शा और ऑटो शहर के अंदर से ही हरदोई-सीतापुर, हरदोई-उन्नाव, हरदोई-शाहजहांपुर, जगदीशपुर, मल्लावां आदि रूटों पर सवारियां ले जा रहे हैं। इस कारण प्राइवेट बसों को सवारियां ही नहीं मिल रही हैं। ज्ञापन में कहा गया कि प्राइवेट बसों का संचालन कराने के लिए कोई ठोस व्यवस्था की जाए। अन्यथा बसें सरेंडर कर दी जाएंगी। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ऋषभ कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार, सर्वेश मिश्रा आदि शामिल रहे। इससे पहले भी बस संचालकों की समस्याओं को लेकर जनता दर्शन में बस मालिक मुख्यमंत्री से अपनी बात रख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हमने निर्देश माने तो बाकी लोग भी मानें

एआरटीओ अरविंद कुमार सिंह से बातचीत के दौरान बस संचालकों ने कहा कि प्रशासन के निर्देश माने गए हैं। शहर के बाहर से ही बसों का संचालन हो रहा लेकिन ऑटो संचालक नहीं मान रहे। ऑटो शहर से सवारी उठाते हैं और दूर-दूर तक जाते हैं। दावा है कि शहर में नुमाइश चौराहे से दो, लखनऊ चुंगी से एक, जिंदपीर चौराहे से दो, पिहानी चुंगी से दो ऑटो अड्डे संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed