{"_id":"647a35233d124870ef0e910f","slug":"bus-hits-woman-returning-with-medicine-dies-hardoi-news-c-12-1-265919-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दवा लेकर लौट रही महिला को बस ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दवा लेकर लौट रही महिला को बस ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
हरदोई। पति के साथ मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लौट रही महिला को बस ने टक्कर मार दी। महिला की मौत हो गई। इस बीच चालक भाग निकला। हादसे से गुस्साई भीड़ ने परिचालक को पकड़ कर उसे पीट दिया। भीड़ से छुड़ाने के बाद परिचालक को मेडिकल के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां पहुंची भीड़ के साथ पुलिस की झड़प हो गई।
कोतवाली देहात के लालता पुरवा मजरा महोलिया शिवपार निवासी सर्वेश कुमार पत्नी धनदेवी (40) को दवाई दिलाने के लिए महोलिया शिवपार आया हुआ था। जहां मेडिकल स्टोर से दवाई खरीदने के बाद दोनों पैदल लौट रहे थे। इसी बीच सीतापुर की तरफ से आ रही बस धनदेवी को कुचलती हुई निकल गई। हादसे में उसकी वहीं पर मौत हो गई। इस बीच चालक बस छोड़ कर भागने गया। वहां इकट्ठा हुई भीड़ ने परिचालक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। वहां पहुंची पुलिस ने परिचालक को किसी तरह भीड़ से छुड़ाया और मेडिकल के लिए मेडिकल कॉलेज ले गई।
बताया गया कि वहां भी भीड़ पहुंच गई और परिचालक को लेकर उसकी पुलिस से झड़प हो गई। कोतवाल राजवीर सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।