फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bus hit a laborer on foot, death

Hardoi News: पैदल जा रहे श्रमिक को बस ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 15 Jun 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bus hit a laborer on foot, death
हरदोई। सीतापुर मार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र में काली मंदिर के पास पैदल जा रहे श्रमिक को सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे श्रमिक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के झबरा पुरवा पास सीडीओ आवास कालोनी निवासी नरेश (30) मेहनत मजदूरी करता था। रोजाना शहर में मजदूरी करने के बाद घर चला जाता था। रोज की तरह मंगलवार की शाम नरेश मजदूरी करके पैदल सीतापुर बाईपास जा रहा था। इसी बीच रास्ते में काली मंदिर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नरेश के पास मिले मोबाइल से भाई सर्वेश को सूचना दी गई। परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed