फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Burglars break into house steal 45,000 in cash and jewelry worth lakhs

Hardoi News: नकब लगाकर घर से 45 हजार नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

Sat, 13 Jun 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Burglars break into house steal 45,000 in cash and jewelry worth lakhs
फोटो- 24- मकान में लगी नकब के पास खड़े मकान मालिक व ग्रामीण। संवाद
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीखेड़ा गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने मकान में नकब लगाकर नकदी व जेवर पार कर दिए। सुबह सोकर उठे मकान मालिक को घर में सामान बिखरा मिला। कमरे में जाकर देखा तो दीवार कटी मिली। मकान मालिक ने नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी होने की बात कही। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुरबांवा के मजरा मेहंदीखेड़ा निवासी रामशंकर घर पर अकेले रहते हैं। उनकी पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो चुका है। पुत्र अभिनव वर्मा इंदौर में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय में मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर तैनात है जबकि बेटी पुलिस विभाग में है और वर्तमान में बरेली में सेवाएं दे रही है। बच्चे बाहर होने के कारण रामशंकर घर पर अकेले ही जीवन बसर कर रहे हैं। बताया कि शुक्रवार को खाना खाने के बाद वह आगे के कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन

देर रात चोरों ने घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने कमरे में रखे एक बक्से से 45 हजार की नकदी समेत सोने की एक जोड़ी झुमकी, एक चेन, तीन अंगूठी, एक माला, तीन सोने के लॉकेट और चांदी के आभूषणों में एक कमरपे टी व सात जोड़ी पायल चोरी कर ली। चोर बक्से को उठा ले गए और कुछ दूर स्थित मक्के के खेत में फेंककर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह जब वह सोकर उठे तो चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात गायब थे। कोतवाली विद्यासागर पाल ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed