{"_id":"579cef234f1c1b326721e13f","slug":"bullion-market-remained-closed-to-protest-the-killing-of-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसायी की हत्या के विरोध बंद रहा बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यवसायी की हत्या के विरोध बंद रहा बाजार
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
दुखी परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कछौना। कासिमपुर थाना क्षेत्र के कहली निवासी सराफा व्यवसायी गिरिजा शंकर (40) पुत्र रंजीत तिवारी की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्या के विरोध में शनिवार को भी गौसगंज का बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने एसपी से सराफा व्यवसायी के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उधर, शनिवार को परिजनों ने मेंहदीघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। यहां सैकड़ों ग्रामीण और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पत्नी प्रभा तिवारी की रो-रोकर विक्षिप्तों से हालत हो गई थी। दोनों मासूम बच्चों का भी बुरा हाल है। जबकि पिता रंजीत तिवारी परिवार के सदस्यों को दिलासा देने के बाद भी अपनी आंखों से आंसू रोक नहीं पा रहे थे। घर में दिलासा देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
उधर, वारदात के खुलासे के लिए पुलिस ने लगातार अभियान चलाकर संदिग्धों से पूछताछ करने का दावा किया। शनिवार को जिले में लगभग छह सौ संदिग्ध नजर आए लोगों से पूछताछ की गई थी। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने कहा कि गठित की गई टीमें वर्क आउट का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन