{"_id":"64e8ece13f2b25def709de94","slug":"bulldozer-ran-on-the-building-of-shahabad-kotwali-for-the-second-day-as-well-hardoi-news-c-213-1-hra1003-2611-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: शाहाबाद कोतवाली के भवन पर दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, कोर्ट की जमीन पर वर्षों से काबिज लोगो में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: शाहाबाद कोतवाली के भवन पर दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, कोर्ट की जमीन पर वर्षों से काबिज लोगो में खलबली
Fri, 25 Aug 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:33 PM IST
सार
कोतवाली परिसर में बिजली की वायरिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। कोतवाल का आवास गिरने से उनको अब अपने रहने का ठिकाना खोजना पड़ा है। उधर मुंसिफ कोर्ट की जमीन पर वर्षों से काबिज लोगो में भी खलबली मची हुई।
विज्ञापन
कोतवाली पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में दूसरे दिन शुक्रवार को भी शाहाबाद कोतवाली के भवन पर बुलडोजर चलाया गया। इससे कोतवाली परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा। वहीं, पुलिस कर्मी अभिलेखों को इधर उधर करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
शुक्रवार को दूसरे दिन तहसीलदार नरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में कोतवाल का पूरा आवास व कार्यालय का आधा हिस्सा गिरा दिया गया। मुंसिफ कोर्ट की जमीन को कब्जा मुक्त व सुरक्षित करने के लिए मलबा निकालने के लिए बुलडोजर व दो दर्जन मजूदरों को भी लगाया गया।
विज्ञापन
दो दिनों से चल रहे तोड़फोड़ की वजह से पूरी कोतवाली वीरान नजर आने लगी है। कोतवाली परिसर में बिजली की वायरिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। कोतवाल का आवास गिरने से उनको अब अपने रहने का ठिकाना खोजना पड़ा है। उधर मुंसिफ कोर्ट की जमीन पर वर्षों से काबिज लोगो में भी खलबली मची हुई।
विज्ञापन