फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Budget taken to remove pillars from the middle of the road and the problem remains as it is

Hardoi News: बीच सड़क से खंभे हटाने का ले लिया बजट और समस्या जस की तस

Mon, 08 Jul 2024 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Budget taken to remove pillars from the middle of the road and the problem remains as it is
संडीला। बिजली विभाग के खेल भी निराले हैं। बीच सड़क पर लगे बिजली के दो खंभों को पहले तो यह कहकर हटाने में टाल-मटोल करते रहे कि इसका खर्च नगर पालिका ने विभाग में जमा नहीं कराया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने जनता की समस्या को उठाया तो नगर पालिका के जिम्मेदार भी आगे आए और खंभे व लाइन शिफ्टिंग पर होने वाले खर्च के दो लाख 80 हजार रुपये बिजली विभाग के खाते में जमा करा दिए। बिजली विभाग ने बजट तो ले लिया, लेकिन अब तक खंभे हटाने का काम ही शुरू नहीं किया।
विज्ञापन

संडीला नगर पालिका अंतर्गत मोहल्ला मलकाना में एक सड़क माकूमकुआं से दादरमियां की मजार होते हुए सेंट थेरेसा बाईपास पर मिलती है। इसी सड़क पर एक जगह बिजली के दो खंभे लगे हुए हैं। बीच सड़क पर यह खंभे होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। बिजली के खंभों के कारण एंबुलेंस और ट्रैक्टर जैसे वाहन भी इधर से नहीं गुजर पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वाहनों को बाईपास जाने के लिए शीतला मंदिर वाली सड़क या फिर काजी सरॉय से होकर गुजरना पड़ता है। इस कारण लगभग 10 हजार लोगों को परेशानी होती है। इस मुद्दे को अमर उजाला ने दो जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया, तो नगर पालिका ने शिफ्टिंग के लिए दो लाख 80 हजार रुपये बिजली विभाग में जमा करा दिए। लगभग एक सप्ताह बाद भी बिजली विभाग की ओर से खंभे और लाइन शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

खंभे हटवाने के लिए पिछले सप्ताह ही बिजली विभाग को मांगा गया बजट दिया जा चुका है। बिजली विभाग को चाहिए कि जल्द से जल्द पोल हटवाकर लोगों की समस्या दूर करें। -विजेता गुप्ता, ईओ, संडीला

बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी संडीला दिवाकर यादव कहते हैं कि खंभे हटवाने के लिए प्रक्रिया थोड़ी लंबी है। इस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। स्टोर से सामान आने पर ठेकेदार नियुक्त किया जाएगा और इसके बाद काम शुरू हो पाएगा। उनके मुताबिक इस काम में लगभग एक माह लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed